Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

धानेरा में सियासी संग्राम तेज! मावजीभाई देसाई के साथ BJP ने फूंका चुनावी बिगुल

जिला ब्यूरों: जोरा सोलंकी

धानेरा। जिले में आगामी जिला पंचायत, तालुका पंचायत एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान का विधिवत श्रीगणेश कर दिया है। खास बात यह रही कि अपक्ष विधायक मावजीभाई देसाई ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए भाजपा के समर्थन में खुलकर मैदान संभाल लिया है।

धाखा जिला सीट को केंद्र में रखते हुए भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आयोजित कार्यक्रम में मावजीभाई देसाई की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया। विधानसभा चुनाव में अपक्ष उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाले देसाई का भाजपा के पक्ष में खुलकर आना क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

मावजीभाई देसाई के नेतृत्व में भाजपा जिला पंचायत, तालुका पंचायत और पालिका चुनावों में पूरी मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है। उनके समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी इस कदम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि देसाई की क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनाधार का सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, देसाई का सक्रिय समर्थन भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगा और चुनावी मुकाबले को और रोचक बना सकता है। वहीं, विपक्षी दल भी इस नई राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए अपनी रणनीति में बदलाव करने में जुट गए हैं।

आगामी चुनावों को लेकर धानेरा का सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है, जहां अब सभी दल अपनी-अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। ऐसे में मावजीभाई देसाई की भूमिका चुनावी परिणामों में निर्णायक साबित हो सकती है।

International

RELATED ARTICLES