Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

भीलवाड़ा में ACB का बड़ा धमाका: PWD के इंजीनियर समेत 3 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भीलवाड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद सहित दो ठेकेदारों को 4,04,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, विभाग में भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगरानी रखी जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद ठेकेदारों से कार्यों के बदले खुद तथा अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा के नाम पर राशि वसूल रहा था।

कलेक्ट्रेट में ट्रैप, मौके से कैश बरामद
ACB टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहजाद मोहम्मद को ठेकेदार मोडूराम धाकड़ और बनवारीलाल के साथ रिश्वत का लेनदेन करते हुए पकड़ लिया। मौके से 4.04 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

ठिकानों पर छापे, जांच जारी
कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

बड़े नेटवर्क के संकेत
सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में विभागीय स्तर पर बड़े ‘कलेक्शन नेटवर्क’ के संकेत मिले हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

International

RELATED ARTICLES