Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

रायपुर में उपमुख्यमंत्री ने 59 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

भीलवाड़ा।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रायपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में करीब 59 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने Narendra Modi एवं Bhajan Lal Sharma का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “डबल इंजन सरकार” के सहयोग से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समग्र विकास हो रहा है और आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि विकास की निरंतरता के लिए जनप्रतिनिधियों का सही चयन जरूरी है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सम्मान व अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

विभिन्न विभागों के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के 111.96 लाख, आयुर्वेद विभाग के 90 लाख, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 3699.03 लाख, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 355 लाख, शिक्षा विभाग के 654.3 लाख, सहकारिता विभाग के 25 लाख, बिजली विभाग के 874 लाख तथा पशुपालन विभाग के 19 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।

लाभार्थियों का किया सम्मान
उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूर्ण होने पर पात्र लाभार्थियों को चाबी सौंपकर सम्मानित किया तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ प्रदान किया।

International

RELATED ARTICLES