Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

अपर्णा सेवा संस्थान के सहयोग से 12 नंद घरों में लगाए गए एलईडी टीवी

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा ब्लॉक में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। अपर्णा सेवा संस्थान एवं वेदांता लिमिटेड के सहयोग से ब्लॉक के 12 नंद घरों में एलईडी टीवी स्थापित किए गए हैं।

इन एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को आधुनिक तकनीक के जरिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है। यह पहल बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस कार्य में ब्लॉक समन्वयक आईशा खान, महिला पर्यवेक्षक पूजा मीणा, सी.एस. भेरू सिंह, अध्यापिका ज्योति एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंद्रा गुर्जर का विशेष योगदान रहा।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें।

International

RELATED ARTICLES