Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

शाहपुरा के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा, राजकीय कन्या महाविद्यालय शाहपुरा, राजकीय महाविद्यालय फूलिया कलां एवं राजकीय महाविद्यालय कोटड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ई-मित्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना सुनिश्चित करें।

प्रवेश नोडल अधिकारी धर्मनारायण वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों को अपनी अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी महाविद्यालय के सूचना पट एवं आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

International

RELATED ARTICLES