Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

आबूरोड की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में जल संकट गहराया: महिलाओं का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड।
शहर के सातपुर क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में लंबे समय से जल संकट गहराता जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

समस्या से परेशान कॉलोनी की महिलाओं ने सोमवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति लंबे समय से बाधित है, जिससे उन्हें मजबूरन निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक टैंकर के लिए करीब 400 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जो केवल 3 से 5 दिन तक ही पर्याप्त होता है। बार-बार टैंकर मंगवाने से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

International

RELATED ARTICLES