Monday, April 20, 2026

National

spot_img

सवाई माधोपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ की गूंज: स्वच्छता और फिटनेस के लिए निकली शानदार रैली

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर, 19 अप्रैल।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता राइड” थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन निदेशालय स्तर से प्राप्त निर्देशों एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

रैली की शुरुआत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र स्थित दशहरा मैदान स्टेडियम से हुई, जिसे पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सर्किट हाउस तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

समापन अवसर पर खेल विभाग के कोच रईस खान ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित साइकिल चलाने के लाभ बताते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम में खेल विभाग, जिला परिषद एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता व फिटनेस का संदेश आमजन तक पहुंचाया। अंत में प्रभारी खेल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

International

RELATED ARTICLES