Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

अजमेर-पुष्कर घाटी में दर्दनाक हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, बच्चे की मौत 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

अजमेर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुष्कर घाटी में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 30 अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पीसांगन क्षेत्र में मायरा भरने जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि हादसा सांझीसर से आगे हुआ है। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और बस यात्रियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री गुर्जर समाज के थे, जो सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

International

RELATED ARTICLES