Saturday, March 7, 2026

National

spot_img

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदला सेक्टर में जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ: विजय द्विवेदी, बदनावर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विप्र नारी शक्ति अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के निवास पर फाग महोत्सव एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एकता, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर संभागीय सदस्य स्मिता शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और अपने प्रयासों से समाज में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में फाग उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विप्र नारी शक्ति से सीमा शर्मा, प्रियंका शर्मा, प्रियंका संजय शर्मा, मंजू ओझा, मंजू लिटोरिया, प्रीति तिवारी, निशा शर्मा, संजना व्यास, माया मनावत सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी शिवानी अग्निहोत्री ने दी।

International

RELATED ARTICLES