Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

आबूरोड में भक्ति का महासागर: परशुराम जयंती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड। ब्राह्मण समाज आबूरोड द्वारा आयोजित 7 दिवसीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के पांचवें दिन भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक महिलाओं, बच्चों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

समाज प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ हरिओम शर्मा, कमल मिश्रा, उमेश छंगाणी, समाजसेवी बाबू भाई रावल, अलका शर्मा, शकुंतला वाजपेई एवं मधु पांडे द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरुष वर्ग की चेयर रेस में धर्मेंद्र गौतम प्रथम, मुकेश मिश्रा द्वितीय एवं दिव्यांशु मिश्रा तृतीय रहे। बोरी रेस में शुभ वैष्णव ने प्रथम, दिव्यांशु मिश्रा ने द्वितीय तथा सूर्यांश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं “एक मिनट शो” प्रतियोगिता में अनुज शर्मा प्रथम, धर्मेंद्र गौतम द्वितीय एवं रौनक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में मधु पांडे, गोपाल शर्मा, आलोक गौड़, मनीष मुरारी शर्मा, नवल शर्मा एवं अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उमेश छंगाणी, जगदीश आचार्य, दिलीप शर्मा, हरिओम शर्मा, अनिल शर्मा, चित्रलेखा शर्मा, मंजू शर्मा, रेखा शर्मा, सुमित जोशी, सुनंदा खोत सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

आज होगा हवन-पूजन व भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुमित जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में पंडित रवि शर्मा एवं राम अवतार शर्मा सहित संतों के सानिध्य में हवन, पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे भगवान परशुराम मंदिर पर ध्वजारोहण होगा।

शाम 5 बजे ब्रह्मपुरी स्थित परशुराम भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा की सफलता के लिए शहर को पांच भागों में विभाजित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दिनभर चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के चलते पूरे शहर में भक्तिमय एवं मंगलमय वातावरण रहेगा।

International

RELATED ARTICLES