Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

दीपों से जगमगाया परशुराम सर्किल: जयंती पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर शहर के दो नंबर रोड स्थित परशुराम सर्किल पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान परशुराम सर्किल परिसर को सैकड़ों दीपकों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा। दीप प्रज्वलन के साथ भगवान परशुराम के जयघोष गूंज उठे, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात आतिशबाजी कर हर्षोल्लास व्यक्त किया गया।

आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, अमृत जोशी, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, अशोक जोशी सहित अनेक गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES