ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबू रोड।
शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शहर के भामाशाह व समाजसेवी, पूर्व पार्षद गोविंद प्रसाद अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दिन की शुरुआत सेवा कार्यों से की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी अग्रवाल ने सुबह गायों को चारा खिलाया तथा पक्षियों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ों पर परिंडे लगाकर मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
शाम को आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एकत्रित होकर केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच दोनों व्यक्तित्वों के सामाजिक योगदान को सराहा गया।
इस अवसर पर भवनिश बारोट, नवीन सांखला, सुमेर सिंह, नरेंद्र सिंह कच्छावा, तोलाराम मेघवाल, विजय अग्रवाल, विनोद कुमार सेन, मोहम्मद शकील कुरेशी, मोहम्मद असलम सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




