Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

छैलाराम नगर में सीसी सड़क निर्माण पर बवाल, लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा 

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं।
शहर के छैलाराम नगर क्षेत्र में बन रही सीसी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने से पहले ही कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तरीके पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सामग्री को देखकर ही अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क 6-7 माह भी टिक नहीं पाएगी। बताया जा रहा है कि 20 फीट चौड़े रास्ते में केवल 4 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाई जा रही है, वह भी मानकों के अनुरूप नहीं है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार अपने परिचितों को लाभ पहुंचाते हुए उनके घरों के सामने नाली के लिए जगह छोड़ रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर नाली की जगह रोड़ी डालकर सड़क बना दी जा रही है। इसके साथ ही सड़क का लेवल भी सही तरीके से नहीं निकाला गया, जिससे कहीं पानी भराव और कहीं खाली स्थान रहने की आशंका है, जो भविष्य में सड़क को नुकसान पहुंचा सकता है।

विरोध के दौरान पार्षद प्रदीप कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से समानता के आधार पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट रूप से दोनों ओर नाली के लिए स्थान छोड़ने के निर्देश दिए। पार्षद के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने दोनों तरफ नाली की जगह छोड़ने पर सहमति जताई, जिसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू किया गया।

इस मौके पर श्रीराम सैनी, दलीप सैनी (एलआईसी), शेर सिंह सैनी, अशोक सोनी, ओमप्रकाश सैनी, मनोहर सैनी, गजानंद सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष सैनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

International

RELATED ARTICLES