Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

जयन्ती दिव्य धाम में भव्य शिव शक्ति महायज्ञ: 21 कुंडीय यज्ञशाला 

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

जयन्ती दिव्य धाम महादेव मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ एवं पशुपतिनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 5 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए 50×50 फीट क्षेत्रफल में विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें 21 कुंड स्थापित किए गए हैं।

समिति द्वारा क्षेत्रभर में आमंत्रण-पत्र वितरित कर श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। आयोजन पूर्णतः जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसके लिए समिति द्वारा नगर में सहयोग राशि भी एकत्रित की जा रही है।

युवाओं ने खुद बनाई यज्ञशाला, बचाए लाखों रुपए
प्रारंभ में यज्ञशाला निर्माण के लिए बाहरी कारीगरों को बुलाने पर विचार किया गया था, जिसकी लागत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई थी। लेकिन खर्च कम करने और जनसहयोग का बेहतर उपयोग करने के उद्देश्य से समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने स्वयं ही निर्माण का जिम्मा उठाया। परिणामस्वरूप मात्र लगभग 50 हजार रुपए की लागत में भव्य यज्ञशाला तैयार कर ली गई, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए की बचत हुई।

निर्माण कार्य में मां जयन्ती धाम सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल पाटीदार एवं पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल पाटीदार के मार्गदर्शन में युवा सक्रिय रूप से जुटे रहे।

सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित
महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—

  • 4 मई: प्रायश्चित कर्म, हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान
  • 5 मई: कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, गणेश-गौरी पूजन, अग्नि स्थापना, जलाधिवास
  • 6 मई: देव पूजन, हवन, पुष्पाधिवास
  • 7 मई: देव पूजन, हवन, फलाधिवास
  • 8 मई: देव पूजन, हवन, शय्याधिवास
  • 9 मई: देव पूजन, हवन, धान्याधिवास
  • 10 मई: गंगाजल पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण

धार्मिक के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे—

  • 5 मई: दसाई के कलाकारों द्वारा निर्गुणी भजन
  • 6 मई: मंदीप वैष्णव रूनावदा की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड
  • 7 मई: राम भरोसे सुंदरकांड मंडल, नयापुरा बागली द्वारा प्रस्तुति
  • 8 मई: मां कालिका माता गरबा मंडल, खुंटपला द्वारा गरबा रास

समिति अध्यक्ष अनिल पाटीदार ने बताया कि नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और सभी लोग इस महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। जयन्ती दिव्य धाम में होने वाला यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

International

RELATED ARTICLES