Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

पाली में गैस सिलेंडर की ‘अर्थी’! महंगे LPG के खिलाफ व्यापारियों का अनोखा विरोध

ब्यूरो रिपोर्ट:

पाली। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को पाली शहर में व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के बैनर तले एकत्रित हुए व्यापारियों ने गैस सिलेंडर की ‘अर्थी’ निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन की शुरुआत शहर के मुख्य बाजार से हुई, जहां व्यापारियों ने गैस सिलेंडर को फूल-मालाओं से सजाकर ‘अर्थी’ का रूप दिया। कंधों पर उठाकर जुलूस के रूप में इसे शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इस दौरान “महंगी गैस बंद करो”, “आम आदमी पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे गूंजते रहे।

व्यापारियों का कहना था कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से आमजन और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। होटल, ढाबा और मिठाई व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर की महंगाई से उनकी लागत बढ़ गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की कीमतों में राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि रसोई गैस के दाम कम किए जाएं और आम जनता को राहत दी जाए।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाईं और जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

International

RELATED ARTICLES