Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में गूंजेगा ‘जय परशुराम’! अक्षय तृतीया पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनू।
ब्राह्मण समाज झुंझुनू की एक महत्वपूर्ण बैठक आज छावनी बाजार स्थित जोशियों की कुटिया में जिला अध्यक्ष पवन देरवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर भगवान परशुराम एवं राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यह शोभायात्रा 19 अप्रैल को प्रातः 9:15 बजे चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर पहुंचेगी। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी तथा तोरण द्वार सजाए जाएंगे। इसके लिए व्यापारी बंधुओं से भी सहयोग लिया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं की एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न मोहल्लों में जाकर समाज बंधुओं से संपर्क करेगी और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

बैठक में शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, पवन पुजारी, बालमुकुंद शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, नरेश जोशी, अशोक जोशी, पवन पांडेय, नीरज शर्मा, राजेंद्र जोशी, उत्तम जोशी, गोपी पारीक, रामगोपाल शर्मा, एडवोकेट लोकेश व्यास, कमल शर्मा, हरीश जोशी, पंकज बावलिया, श्रीराम शर्मा, योगेश चोमोल, सुनील चोटिया, ललित जोशी, प्रवीण, राधाकृष्ण, मुकेश, नरेंद्र, प्रमोद, लीलाधर पुरोहित, गोपीराम पुरोहित, अंकित, शिव प्रकाश, सौरव, भरत, कुंदन, राजीव, राजदीप, रामावतार, अमित, मनोज व्यास, चंद्रप्रकाश जोशी, चंद्रप्रकाश शर्मा, महेश जोशी, चंदू ढंड, राजीव शर्मा, रमेश महमिया सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES