Friday, April 17, 2026

National

spot_img

अमेठी में दिल दहला देने वाली वारदात, युवती की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी 

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

गौरीगंज/अमेठी। जनपद अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में एक 22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव उसके घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान अनीता (22) पुत्री अवधेश उर्फ पुतुन्ने दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब ग्रामीणों ने नहर किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार, अनीता रात को खाना खाने के बाद घर से टहलने निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

International

RELATED ARTICLES