ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा
भीखी, 14 अप्रैल। विसाखी के पावन पर्व के अवसर पर चहल फाउंडेशन समाऊ की ओर से भीखी दाना मंडी में ठंडे जल जीरे की छबील लगाकर राहगीरों एवं संगत की सेवा की गई। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गर्मी के मौसम में ठंडे पेय का आनंद उठाया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों लोगों को ठंडा जल जीरा पिलाया गया। मंडी में आने-जाने वाले किसान, मजदूर एवं आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय सेवा बताया।
इस मौके पर गुलजार सिंह वाजपेयी, बंत सिंह कोटड़ा, नजर सिंह, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, गुरचरण सिंह, लाभ सिंह, सुखदेव सिंह बबली (बंबे लेब वाले), जसविंदर सिंह मीता, गुरअंस चहल सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर किसानों और मजदूरों को जल जीरा पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।
संस्था के चेयरमैन डॉ. गुरतेज सिंह चहल ने बताया कि विसाखी जैसे त्यौहार हमें सेवा, भाईचारे और साझा संस्कृति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी इसी तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य करता रहेगा।
अंत में फाउंडेशन की ओर से क्षेत्रवासियों को विसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।




