ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा।
भीलवाड़ा जिला तैराकी संघ के चुनाव शाहपुरा स्थित तरणताल पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में कार्तिकेय व्यास को अध्यक्ष, महाव्रत गौतम सिंह चौहान को सचिव एवं नमन ओझा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारी रामपाल बिड़ला की देखरेख में आयोजित इस प्रक्रिया में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी चार वर्षों के लिए किया गया। चुनाव के दौरान राजस्थान तैराकी संघ की ओर से विनोद सनाढ्य, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि लाजपत आचार्य तथा जिला क्रीड़ा परिषद के हेमेन्द्र सिंह राणावत पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में नरेश बूलिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि जितेन्द्र कुमार, गोपाल कृष्ण सुल्तानिया एवं कुणाल ओझा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा गोपाल सोनी, सत्यनारायण टेलर और वेदप्रकाश सुथार को सह सचिव चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तैराकी खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




