Monday, April 20, 2026

National

spot_img

आगामी होली एवं धुलण्डी पर्व को लेकर पुलिस थाना बुहाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित

सुरेश सैनी, झुंझुनू

फ़रवरी 23, 2026, सोमवार | बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशन, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन में श्री नोपाराम भाकर आरपीएस वृताधिकारी वृत बुहाना के नेतृत्व में पुलिस थाना बुहाना परिसर में आगामी होली व धुलण्डी पर्व के मद्देनज़र सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री रामेश्वरलाल एएसआई आईसी थाना व थाना एवं यातायात पुलिस जाप्ता सहित कस्बा बुहाना एवं ग्रामीण क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, आशा सहयोगिनी, ग्राम रक्षक, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, अन्य प्रबुद्धजन, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वृताधिकारी द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से होलिका एवं धुलण्डी पर्व को आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की जाकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्यौहार के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने वालों, कानून-व्यवस्था भंग करने वालों तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, धार्मिक या सामाजिक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

International

RELATED ARTICLES