जिला ब्यूरों: चंचलेश इन्दौरकर
छिंदवाड़ा। जयभीम सेना सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एससी, एसटी व ओबीसी समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे से हुई, जहां अनूप कुमार ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा भीम गीतों व देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां अमर शहीद अमित ठेंगे को माल्यार्पण किया गया।
रैली आगे बढ़ते हुए इंदिरा तिराहा, फव्वारा चौक व ईएलसी चौराहे पहुंची, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आयोजित आमसभा में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज के अंतिम वर्ग तक उनके सिद्धांतों को पहुंचाने का आह्वान किया।
अंत में रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर हुआ, जहां समाज के बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के ब्लॉक, क्षेत्रीय व ग्रामीण अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही सैकड़ों जनप्रतिनिधियों को डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समापन के बाद स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शिवम पहाड़े, अरुणा तिलंते, चंचलेश इंदौरकर, शंकर चिल्लाटे, वल्ला प्रसाद मंदरे, मुरारीलाल कनोजिया, शिवदयाल वर्मा, पवन सरयाम, मिथुन धुर्वे, शिव कुमार सिरसाम, सीताराम सरयाम, विजय मेहरा, सागर परतेती, बंटी मण्डराह, पारस वंशकार, राहुल डेहरिया, पप्पू मण्डराह, बबलू कनोजिया, मनीष मृदुलकर, दिनेश इवनाती, मेहताब डोले, राजा गुन्हेरे, पंकज उइके, सुनील डेहरिया, संदीप कनोजे, सुनील मांडेकर, दुर्गाप्रसाद तिलंते, रामकुमार जम्होरे, दिलीप सीलू, जबरसिंह उइके, बाबा यादववंशी, लक्की शेंडे, विनोद छिपने, दीपक सतनामी, पवन सातनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।




