Friday, April 24, 2026

National

spot_img

खरगोन में पुस्तक मेले का सफल समापन: शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले

खरगोन, 18 अप्रैल 2026। शासन के निर्देशानुसार आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में सफल समापन हुआ। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानूड़े ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी पुस्तक विक्रेताओं, पालकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानूड़े ने जानकारी दी कि आगामी वर्ष मार्च माह में पुस्तक विक्रेताओं, विद्यालय प्राचार्यों एवं संचालकों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पुस्तक मेले की रूपरेखा पहले से तैयार कर आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं लाभकारी बनाने पर चर्चा की जाएगी।

मेले में शामिल पुस्तक विक्रेताओं—स्वस्तिक स्टेशनरी के श्री कमलेश संघवी, ज्ञान सागर के श्री द्वारकादास महाजन, जैन बुक स्टॉल के श्री राकेश जैन, आदिनाथ स्टेशनरी के श्री संतोष जैन, संघवी स्टोर के श्री प्रणव राठौर, गोपाल स्टेशनरी के श्री अशोक पालीवाल एवं विद्या स्टोर्स के श्री गौरव महाजन—ने इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हो जाती है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।

विक्रेताओं ने सुझाव दिया कि आगामी वर्षों में पुस्तक मेले का आयोजन परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद किया जाए, क्योंकि इसी समय पालक और विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी के लिए सबसे अधिक उत्साहित रहते हैं।

समापन कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा निरीक्षक श्री हबीब बैंग मिर्जा ने किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES