Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

संगठन मजबूती पर जोर: शाहपुरा भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा नगर में भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर का विशेष सानिध्य रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बात सुनना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से प्रतिमाह बैठक आयोजित करें और क्षेत्र की समस्याओं का उचित स्तर पर समाधान सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन में वन-वे नहीं बल्कि टू-वे संवाद होना चाहिए, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ‘सरल ऐप’ पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने बैठक में अब तक किए गए कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। वहीं जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने भी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, विधानसभा संयोजक शिवराज कुमावत, सहसंयोजक बजरंग सिंह राणावत, सोशल मीडिया संयोजक रामकिशन माली, नगर मंडल महामंत्री जितेंद्र पाराशर, राजाराम पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद छिपा, प्रहलाद कहार, सीताराम बैरवा, सुनिता बलाई, शारदा सोनी, मंडल मंत्री मुकेश माली, राधा साहू, सोनाली पोरवाल, रघुवीर सिंह राठौड़, ममता घारू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

International

RELATED ARTICLES