Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

धानेरा में सख्ती बिना हेलमेट पकड़े गए तो सीधा चालान, पुलिस का विशेष अभियान शुरू

जिला ब्यूरों: जोरा सोलंकी

धानेरा। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक पूरे महीने चलाया जाएगा, जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन हादसों में अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर चोटें या मौत की घटनाएं सामने आई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आमजन में जागरूकता बढ़ाने और हादसों में जानमाल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील ट्रैफिक क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जाएगी। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार चालान काटा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है।

पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से शहर में सड़क सुरक्षा के स्तर में सुधार होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

International

RELATED ARTICLES