Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई: हरियाणा से चोरी स्कॉर्पियो बरामद, तस्करी में हो रहा था इस्तेमाल

ब्यूरो रिपोर्ट: जीव भाई प्रजापति

बाड़मेर। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरियाणा से चोरी की गई एक स्कॉर्पियो को बाड़मेर में बरामद किया गया है, जिसका उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी में किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा वाहन का रंग बदलकर उसे पहचान से बचाने की कोशिश की गई थी।

जानकारी के अनुसार, ANTF और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। टीम ने रामसर कुआं क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश वाहन छोड़कर धोरों में फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में फायरिंग की चर्चाएं भी सामने आईं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बरामद स्कॉर्पियो को क्रेन की सहायता से जब्त कर हरियाणा ले जाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES