Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

थराद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गेनीबेन ठाकोर के समर्थन में हाईवे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट: भलभाई राजपूत

वाव-थराद (बनासकांठा)।
बनासकांठा जिले के थराद क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन और रैली आयोजित की गई। भाजपा अध्यक्ष द्वारा सांसद गेनीबेन ठाकोर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और गेनीबेन ठाकोर के समर्थन में रैली निकाली। रेफरल अस्पताल के पास हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक लिया और हालात को नियंत्रण में कर लिया।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन नारी शक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

बाद में प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

International

RELATED ARTICLES