ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा। फूलियाकलां क्षेत्र के ग्राम फुलिया खुर्द में विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए DMFT योजना के अंतर्गत स्वीकृत ₹1 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले बड़े तालाब के फेसवाल, नहर एवं चादर रिनोवेशन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में विधायक Lalaram Bairwa एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस परियोजना से क्षेत्र की जल व्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों एवं आमजन को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास एवं जल संसाधनों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि तालाब विकास एवं नहर सुधार कार्य से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा सिंचाई व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। यह योजना क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है।
कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, सरपंच कालूराम जाट, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विधानसभा शाहपुरा संयोजक सुरेश भाट, देवकिशन प्रजापत, बनवीर सिंह, कन्हैया लाल बैरवा, अंजू चौधरी (AEN, WRD), सांवर जाट, नंद शर्मा, विष्णु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।




