ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड
सिरोही। Indian National Congress के अनुसूचित जाति विभाग जिला सिरोही के तत्वावधान में 10 मई 2026, रविवार को जिला स्तरीय आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सिरोही स्थित डाक बंगला परिसर में आयोजित होगा।
आमसभा में पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार Sanyam Lodha मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
जिला अध्यक्ष जयंतीलाल मारू ने बताया कि आमसभा में संगठन की मजबूती, सामाजिक मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पार्टी की नीतियों और जनहित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।
उन्होंने जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




