Friday, May 8, 2026

National

spot_img

सरदार पटेल जयंती पर छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश!

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड। Sardar Vallabhbhai Patel की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वैदिक कन्या पाठशाला स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारियों ने बालिकाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। साथ ही मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

इसके अलावा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP साझा न करने तथा साइबर सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने यातायात एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।

अंत में सभी को सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने तथा डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया गया।

International

RELATED ARTICLES