ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबूरोड। Sardar Vallabhbhai Patel की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एवं जन सुरक्षार्थ श्रद्धांजलि स्वरूप 7 मई से 15 मई 2026 तक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन आबूरोड बस स्टेशन परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में आबूरोड शहर यातायात शाखा से प्रभारी गणेश लाल, किशोरी लाल हेड कांस्टेबल, रमेश कुमार हेड कांस्टेबल, रामनारायण, दीनदयाल सहित करीब 10 से 15 वाहन चालक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। तखत सिंह, भीमाराम गरासिया, भगाराम, रतन सिंह, उदा ए नाना सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर थाना अधिकारी द्वारा आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन चालकों से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन नहीं चलाने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता संदेश दिए गए और नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
जन जागरूकता अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर यातायात सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




