Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

अमेठी पुलिस का बड़ा खुलासा! 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी । जनपद अमेठी के थाना गौरीगंज पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को चतुरीपुर मजरे मऊ निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी ने अपनी बहन अमिता देवी (24) की हत्या की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अमेठी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत मुख्य आरोपी सनोज (20) और उसके साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सनोज और मृतका पहले से एक-दूसरे को जानते थे। आपसी बातचीत को लेकर विवाद और शक के चलते आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

घटना के अनुसार 14 अप्रैल की रात आरोपी ने मृतका को गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया, जहां विवाद के बाद मुंह दबाकर और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES