Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

आईपीएल सट्टेबाजी पर बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का हिसाब बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट: महेश कुमार, प्रतापगढ़ राजस्थान

प्रतापगढ़। जिले में आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से सट्टा संचालित कर रहा था और इसका नेटवर्क राजस्थान सहित पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनका उपयोग सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के पास करीब 12 करोड़ 75 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब मिला है, जो इस अवैध कारोबार के बड़े पैमाने पर संचालित होने की ओर संकेत करता है। आरोपी आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाकर भारी मुनाफा कमा रहे थे और अलग-अलग राज्यों में अपने नेटवर्क को सक्रिय रूप से संचालित कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह कार्रवाई जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की सख्ती और सक्रियता को दर्शाती है।

International

RELATED ARTICLES