Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

“जागरूकता ही सुरक्षा का पहला कदम… और इसी सोच के साथ झुंझुनूं जिले के बबाई में एक खास पहल देखने को मिली।”

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

बबाई (झुंझुनूं), 9 अप्रैल।
राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल बबाई में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली (RPS) के सुपरविजन में किया गया।

थानाधिकारी राजपाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के सदस्य बाबूलाल उप निरीक्षक द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, बालवाहिनी चालकों-परिचालकों एवं समस्त स्टाफ को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजकॉप एप, साइबर सुरक्षा, अभियान गरिमा, बाल विवाह निषेध, नए कानूनों, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही अभियान एंटीवेनम के बारे में भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नए कानूनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने और कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, बालवाहनों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में साइबर अपराध के सामान्य तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।

International

RELATED ARTICLES