Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

बदनावर थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव, मारपीट व चोरी की घटनाओं से आक्रोश

ब्यूरो चीफ: विजय द्विवेदी

बदनावर (धार)। क्षेत्र के ग्राम बेगंदा निवासी भरत पिता राधेश्याम डामर के साथ पांच दिन पूर्व धमाना-बेगंदा मार्ग पर रात्रि में हुई मारपीट व चोरी की घटना के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने बदनावर थाने का घेराव कर थाना प्रभारी (टीआई) को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी, डकैती और मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में भरत डामर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिसमें हमलावर नकदी करीब 10 हजार रुपये और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद भी पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की कि रात्रि के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी निवेदन किया कि यदि ग्रामीण किसी संदिग्ध या अपराधी को पकड़ते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई न की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद नहीं की गई और पीड़ित को न्याय नहीं मिला, तो उनका शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें खेरवास बेगंदा सरपंच प्रतिनिधि रजनीश मालवीय, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनील चौहान, उपसरपंच प्रतिनिधि मोहनदास बेरागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद रघुवंशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कृष्ण पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के गांवों के लोग शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

International

RELATED ARTICLES