Wednesday, April 29, 2026

National

spot_img

कमरौली में मौत बनकर आई रफ्तार! डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट: सज्जन खान, जाफरगंज (उत्तर प्रदेश)

अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के गढ़ा मोड़ पर रविवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान सूरज पुत्र छोटेलाल निवासी तिवारी का पुरवा थाना जामों तथा विजयभान पुत्र जयकरन निवासी पूरे कालांदर, अचलपुर थाना जामों सहित एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

इलाज के दौरान विजयभान की हालत बिगड़ गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES