Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

गडचिरोली में विकास की बड़ी बैठक! सड़क, घरकुल और किसानों के मुद्दों पर सख्त निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट: महेश पांडुरंग शेंडे

गडचिरोली, महाराष्ट्र। जिले के अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में लंबित योजनाओं और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर विकास प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। विशेष रूप से कृषि, सिंचाई, आवास (घरकुल), शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आवास योजना (घरकुल) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

अहेरी शहर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए गए कि अतिक्रमण हटाकर शीघ्र सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण कार्य को जल्द शुरू किया जा सके। माना जा रहा है कि इस पहल से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री बलिराजा शेत पांदन सड़क योजना’ के तहत किसानों के लिए खेत तक पहुंचने वाली पांदन सड़कों को तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से किसानों को खेतों तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा कृषि उपज के परिवहन में भी मदद मिलेगी।

बैठक में राज्यमंत्री श्री धर्मरावबाबा आत्राम, कर्तव्यनिष्ठ एसडीपीओ श्री अजय कोकाटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शाखा प्रमुख एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

International

RELATED ARTICLES