Wednesday, May 13, 2026

National

spot_img

सरदार पटेल जयंती पर आबूरोड में जनजागरण अभियान शुरू, यातायात नियमों का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड, 7 मई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एवं जन सुरक्षार्थ श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड परिसर में किया गया। यह अभियान 7 मई 2026 से 15 मई 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में आबूरोड शहर थाना प्रभारी श्री हरचंद देवासी (सीआई) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ यातायात शाखा आबूरोड शहर से प्रभारी गणेश लाल हेड कांस्टेबल, रमेश कुमार हेड कांस्टेबल, विजय मारू होमगार्ड सहित टैक्सी यूनियन के फिरोज खान, मिश्री लाल तथा करीब 15 से 20 वाहन चालक मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना नगर प्रमुख लालाराम खारवाल, नरेश लोधी, गोपी कीर, गोपाल सरवन सहित कई नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री हरचंद देवासी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उपस्थित वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से यातायात नियमों की पालना कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया।

जन जागरूकता अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर यातायात सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

International

RELATED ARTICLES