Friday, May 8, 2026

National

spot_img

झाड़ियों में मिले ई रिक्शा चालक की मौत का खुलासा! CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी। जामों थाना क्षेत्र के पूरे पंडित गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले ई-रिक्शा चालक के शव मामले में नया खुलासा हुआ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला हत्या से हटकर सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला जामों थाना क्षेत्र के पूरे पंडित गांव का बताया जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES