Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

“न इस्तीफा, न लोकभवन!” ममता बनर्जी का बड़ा बयान, सियासत में मचा तूफान 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

नई दिल्ली/कोलकाता।
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष Mamata Banerjee ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह न तो लोकभवन जाएंगी और न ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगी।

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी… इसका सवाल ही नहीं उठता।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव में उनकी नैतिक जीत हुई है और उन्हें हराने की कोशिश की गई है।

उनके इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल से लेकर नई दिल्ली तक सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस रुख से संवैधानिक और राजनीतिक बहस को नया आयाम मिल सकता है।

जब उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा, “मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी।” उनके इस बयान से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह औपचारिक प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाएंगी, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

ममता बनर्जी के इस रुख ने बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज होने के आसार हैं।

International

RELATED ARTICLES