Friday, May 8, 2026

National

spot_img

फरीदकोट में CM भगवंत मान की ‘शुकराना यात्रा’! बेअदबी कानून पर संगत ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट: जतिंदर कुमार मित्तल

फरीदकोट, 7 मई। पंजाब में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में निकाली गई “शुकराना यात्रा” का कोटकपूरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अगुवाई में हजारों की संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि “जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026” केवल एक कानून नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और न्याय की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अकाल पुरख की कृपा और संगत की अरदासों से सरकार को यह ऐतिहासिक कानून लागू करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार धर्म की रक्षा, मानवता की भलाई और लोकहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को खेतों में निर्बाध बिजली मिल रही है तथा प्रदेश के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने जनता से मिले प्यार और सम्मान को अपनी ताकत बताया।

इस अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और संगत का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक संत-महापुरुषों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यात्रा में चैंबर ऑफ कॉमर्स, आढ़ती एसोसिएशन, शैलर एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, सब्जी मंडी एसोसिएशन, मैरिज पैलेस एसोसिएशन और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स यूनियन सहित अनेक सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कोटकपूरा में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पंच-सरपंच, चेयरमैन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES