Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

बनास नदी में नहाते समय युवक बहा, रात भर सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला सुराग 

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

मलारना डूंगर स्टेशन के पास बनास नदी में रेलवे पुल के निकट शुक्रवार सुबह नहाते समय एक युवक के गहरे पानी में बह जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जो दिनभर जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबने वाला व्यक्ति 45 वर्षीय रामदयाल आदिवासी निवासी बर्गमा, तहसील कराहल, जिला श्योपुर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह करीब 8 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दिनभर चले प्रयासों के बावजूद शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया, जिसे शनिवार सुबह पुनः शुरू कर दिया गया है। मलारना स्टेशन चौकी प्रभारी रामवीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबने का प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम युवक की तलाश में लगातार जुटी हुई है, वहीं परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से व्याकुल हैं।

International

RELATED ARTICLES