ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा
भीखी में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नौजवान ब्राह्मण सभा द्वारा दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत आज सती माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया।
सभा के सरपरस्त अजय ऋषि, मदन लाल एवं सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं और भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।
आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
सभा के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




