Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

भीषण गर्मी में तप की अग्नि: 90 दिन की कठोर साधना में लीन शिवदाश जी महाराज

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह, सीतापुर

जनपद लखीमपुर खीरी के ईसापुर गांव में इन दिनों आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां नदी किनारे शिवदाश जी महाराज 90 दिनों की कठोर तपस्या में लीन हैं।

तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच महाराज श्री एकांत में बैठकर संसार के कल्याण, ज्ञान और भक्ति के उद्देश्य से साधना कर रहे हैं। उनकी इस तपस्या को देखने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महाराज जी की यह साधना धर्म की पुनर्स्थापना और लोक कल्याण के लिए समर्पित है। बताया जा रहा है कि 90 दिनों तक चलने वाली इस तपस्या के दौरान वे पूर्ण मौन रहकर ईश्वर भक्ति में लीन हैं।

ईसापुर में चल रही यह कठोर साधना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन गई है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES