Friday, May 8, 2026

National

spot_img

PM श्री विद्यालयों का औचक निरीक्षण! जिला प्रभारी मुन्नी मीणा ने दिए बड़े निर्देश

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर। संयुक्त शासन सचिव एवं जिला प्रभारी मुन्नी मीणा ने गुरुवार को जिले के पीएम श्री विद्यालय पीपलवाड़ा एवं खिरनी का निरीक्षण कर शैक्षणिक और व्यवस्थागत गतिविधियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन को नामांकन वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने, विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने तथा विद्यालय भवनों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार करने और अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए भी कहा।

जिला प्रभारी मुन्नी मीणा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए सभी स्तरों पर विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही बोर्ड परीक्षा परिणामों में आगामी सत्रों में सुधार लाने के लिए शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES