Friday, April 17, 2026

National

spot_img

चामुंडा माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव

चित्रांश शर्मा, शाहपुरा।

शाहपुरा। कृषि मंडी रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर में रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।
लीला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर माँ चामुंडा का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों ने पुष्प वर्षा एवं गुलाल से होली खेलकर फागोत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति रस से सराबोर भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।
पंडित गोविन्द दाधीच द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्तिभाव से नृत्य करते नजर आए।
इस अवसर पर रघुनन्दन शर्मा, माधव शर्मा, चावण्ड सिंह, कैलाश धाकड़, अनिल मणियार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
फागोत्सव के इस आयोजन ने मंदिर परिसर को भक्ति, रंग और उल्लास से सराबोर कर दिया, जहाँ श्रद्धालुओं ने एकता और प्रेम का संदेश भी दिया।

International

RELATED ARTICLES