Friday, April 17, 2026

National

spot_img

सभापति शिवरतन अग्रवाल का जन्मदिवस बना भक्ति और सेवा का पर्व

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

नगर के सभापति शिवरतन अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास पर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभापति अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर की गई, जो भारतीय संस्कृति में संस्कार और सम्मान का प्रतीक है। इसके पश्चात उन्होंने बालाजी चौक, गोपीनाथ मंदिर एवं श्याम मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इसके बाद वे लाड़ली जू गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया।

जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान मंजू गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संध्याकाल में श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा सभापति निवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर 500 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर सामने आया।

International

RELATED ARTICLES