ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबूरोड। विप्र समाज आबूरोड द्वारा आयोजित 7 दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
समाज के सुमित जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपना हुनर और उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता प्रभारी एवं प्रवक्ता गोपाल शर्मा, मुकेश मिश्रा, दिलीप पांडे, कल्पना छंगाणी और अलका शर्मा के अनुसार 1 मिनट शो प्रतियोगिता में नीतू रावल ने प्रथम, ऋतु शर्मा ने द्वितीय और वेदांशी गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कैरम प्रतियोगिता में महेंद्र शर्मा और हरीश शर्मा की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही, जबकि दीपक शर्मा और मोहित शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा मुकेश मिश्रा और विकास मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंताक्षरी प्रतियोगिता में शोभा जोशी एंड टीम ने प्रथम, मालती शर्मा एंड टीम ने द्वितीय और मोनिका एंड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन गोपाल शर्मा, नवल शर्मा और दिलीप पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में नवल शर्मा, आलोक गौड़, बनवारी ओझा, धर्मेंद्र गौतम, ज्योतिर्मय शर्मा, राजन वशिष्ठ, प्रीति वाजपेयी और कल्पना छंगाणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ब्रजमोहन शर्मा, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष गणेश आचार्य, मुकेश मिश्रा, हरीश शर्मा, पार्षद सुमित जोशी, अनिल जोशी, अभिषेक शर्मा सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।
शनिवार को होंगे आकर्षक आयोजन
महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को क्विज प्रतियोगिता, विज्ञापन प्रश्नोत्तरी और हाउजी शो का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रभारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गोपाल शर्मा, प्रीति वाजपेयी, कल्पना छंगाणी, अलका शर्मा, मालती शर्मा, ज्योतिर्मय शर्मा, कमल मिश्रा, राजन वशिष्ठ, नवल शर्मा, दीपक शर्मा, बनवारीलाल ओझा, मंजू शर्मा और सुमन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।




