Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

खरगोन में चला स्वच्छता का महाअभियान: जल गंगा मिशन से बदली शहर की तस्वीर

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले

खरगोन। जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कौल के निर्देशन में विगत एक सप्ताह के दौरान संपूर्ण नगर क्षेत्र में सघन साफ-सफाई की गई।

अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कार्य कराया गया। नगर पालिका के अमले ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों तथा जल निकासी मार्गों में जमा कचरे को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की, जिससे आमजन को आवागमन में भी सुविधा मिली।

इसके साथ ही ज्ञानदीप स्कूल के पास स्थित नाले सहित विभिन्न नालों की गहन सफाई कर गाद, कचरा एवं अवरोध हटाए गए, जिससे जल प्रवाह सुचारू हो सका।

इस अवसर पर कमला कौल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि नगर को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

International

RELATED ARTICLES