ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद
अमेठी। केपी त्रिपाठी अस्पताल, रानीगंज में एक जटिल प्रसव के दौरान डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से महिला व उसके नवजात शिशुओं की जान बचा ली गई। अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा वाजपेयी ने गंभीर अवस्था में पहुंची प्रसूता का तत्काल सफल ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के बाद महिला ने एक साथ तीन बच्चों—एक पुत्र और दो पुत्रियों—को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।
इस सफल उपचार के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। परिजन अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र के तेंधा बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं।
अस्पताल में डॉक्टरों और चिकित्सा टीम की इस उपलब्धि की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।




