Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

एचपीवी टीकाकरण जागरूकता रैली आयोजित, 24 अप्रैल से 177 केंद्रों पर विशेष अभियान शुरू

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं । सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु चलाए जा रहे एचपीवी संक्रमण टीकाकरण अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा निकाली गई इस रैली को शहीद पार्क से स्थानीय विधायक राजेंद्र भांभू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू एवं एएनएमटीसी प्राचार्य सुरेंद्र डिग्रवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक राजेंद्र भांभू ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। वहीं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 24 अप्रैल से जिले में सात दिवसीय विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 177 संस्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को इस अभियान के तहत टीका लगाकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ अवश्य दिलवाएं। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने जानकारी दी कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी स्तर तक वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बाजार में यह वैक्सीन लगभग 5 हजार रुपये की होती है, जिसे सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और एक ही डोज में प्रभावी सुरक्षा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान सर्वाइकल कैंसर से बचाव संबंधी जानकारी देने हेतु एचपीवी वैक्सीन अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

International

RELATED ARTICLES